हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लंदन में वे महारानी एलिजाबेथ के पड़ोसी थे महारानी ने कई बार इन्हें शाही भोज पर बुलाया था। ऐसे में मांस-शराब से दूर रहने वाले एसपी हिंदुजा अपना भोजन खुद
लेकर पहुंचते थे। इन्होंने 100 से ज्यादा देशों में ट्रक, बैंकिंग,
पावर, केबल, केमिकल से जुड़े बिज़नेस खड़े किए है ये 4
भाइयों में सबसे बड़े थे इनकी संपत्ति 2 लाख 90 हजार करोड़
है लंदन में 25 हजार करोड के महल में रहते थे.

0 Comments